Operation Sindoor: 7 राज्यों के 27 एयरपोर्ट 9 मई तक बंद, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद तीनों भारतीय सेनाओं ने कंबाइंड ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक…

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद तीनों भारतीय सेनाओं ने कंबाइंड ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर उन्हें मिट्टी में मिला दिया. सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. इनमें देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में करीब 25 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद करना भी शामिल है. हालांकि इसके चलते सैकड़ों उड़ानें कैंसिल भी की गई हैं.

10 मई तक बंद किए गए एयरपोर्ट्स
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के तहत पहले 18 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया और फिर श्रीनगर हवाई अड्डे (Sri Nagar Airport) समेत इनकी संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है. पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में ये क्लोजिंग की गई है. इनमें श्रीनगर के अलावा लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं.

टिकट कैंसिलेशन पर जवानों को मिलेगा रिफंड
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट कैंसिलेशन पर जवानों और सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों को पूरा रिफंड और रीशेड्यूलेशन पर छूट देने की घोषणा की है.

दिल्ली एयरपोर्ट एडवाइजरी
दिल्ली एयरपोर्ट ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि यात्री अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें। टर्मिनल और सभी 4 रनवे पर परिचालन सामान्य रूप से जारी है। हालांकि, एयरस्पेस की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *