Aligarh Accident : भीषण सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मी और 1 आरोपी की मौत

Aligarh Accident News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. गुरुवार को आरोपियों को ले जा रही पुलिस वैन हाईवे पर…

Aligarh Accident News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. गुरुवार को आरोपियों को ले जा रही पुलिस वैन हाईवे पर खड़े कैंटर से टकरा गई. लोधा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में वैन में सवार चार पुलिसकर्मी और एक आरोपी की मौत हो गई. मृतकों की पहचान इंस्पेक्टर रामसजीवन, कांस्टेबल बलवीर, ड्राइवर चंद्रपाल, रघुवीर और कैदी गुलशनवर के रूप में हुई है. घायलों में कांस्टेबल रघुवीर और शेरपाल सिंह शामिल हैं.

लोधा थाने के चिकावटी गांव के पास सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा था, जिसे पीछे से पुलिस वैन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटाया गया.

अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि फिरोजाबाद के पुलिसकर्मी आरोपी गैंगस्टर गुलशनवर को मुजफ्फरनगर से बुलंदशहर सरकारी पुलिस वाहन में पेशी के लिए ले जा रहे थे. चिकावटी मोड पर खड़े कैंटर से पुलिस वैन की टक्कर हो गई. इसमें एसआई रामसजीवन, कांस्टेबल बलवीर, रघुवीर, चालक कांस्टेबल चंद्रपाल और आरोपी गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई. घायल कांस्टेबल शेरपाल सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने 5 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *