Punjab Weather Update Today:
पंजाब में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश और धूल भरी आंधी आने की आशंका है। मौसम विभाग मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिलों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 16 से नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का अनूमान जताया है।
हीटवेव का अलर्ट
इसके साथ गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का प्रकोप तेज होने वाला है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह दोहरा असर पूरे उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस हफ्ते राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



