Weather Update Todya: पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर और घना कोहरा जारी, विभाग ने जारि किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Punjab Weather Update Today: उत्तर भारत समेत पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर और घना कोहरा जारी है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार…

Punjab-Haryana Weather Update Today

Punjab Weather Update Today:

उत्तर भारत समेत पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर और घना कोहरा जारी है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है. विभाग (Weather Update Todya) ने चेतावनी दी है कि 11 जनवरी तक पंजाब में घने कोहरे का कहर लगातार जारी रहेगा. मौसम विभाग ने मंगलवार से 9 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Weather Update Todya, 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट-

मौसम विभाग ने आज यानि मंगलवार को पंजाब के 18 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला शामिल हैं. इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कोल्ड वेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है. विभाग ने साफ किया है कि इस पूरे दौर में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

कल भी घने कोहरे की संभावना-

7 जनवरी को पंजाब के अधिकांश जिलों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं. 8 जनवरी को भी कोहरे के साथ-साथ कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है. सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है.

 

अन्य खबरें जानें-
ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 6-1-2026
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *