Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का क्रम जारी है. सोमवार को भी अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर दोपहर को हल्की बर्फबारी हुई. ऐसे में अटल टनल रोहतांग घूमने पहुंचे पर्यटकों (Himachal Weather Update) ने भी यहां इस मौसम का जमकर लुत्फ उठाया. बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
ताबो में माइनस -10.2 तापमान-
लाहौल घाटी के कोकसर, कल्पा और गोंदला ट्रेस में बर्फबारी देखी गई. मैदानी इलाकों में सुंदरनगर में घना कोहरा छाया रहा. वहीं मंडी ने माध्यम कोहरा और पांवटा में हल्का कोहरा देखने को मिला. पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में कमी हुई है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस -10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कुकुमसेरी, नारकंडा, कल्पा और सोलन में भी न्यूनतम पारा माइनस में रहा. ऊना, नाहन में न्यूनतम तापमान सामान 6.2 डिग्री रहा.
Himachal Weather Update. आज बारिश बर्फबारी की संभावना-
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अब फिर प्रदेश के कुछ स्थानों में मौसम बिगड़ेगा. मौसम विभाग के द्वारा प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों वाले ऊपरी इलाकों में 6 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा. वहीं निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में अलग अलग स्थानों पर देर रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में 9 जानवरी तक ऊना, बिलासपुर , हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी रहेगा.



