Weather Update: हिमाचल के पहाड़ों में हल्की बर्फबारीः पंजाब, हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: हिमाचल की चोटियों में हल्की बर्फबारी होने से मैदानों में ठंड़ बढ़ गई है. हिमाचल के साथ पंजाब व हरियाणा के मैदानी…

Weather Update Today:

हिमाचल की चोटियों में हल्की बर्फबारी होने से मैदानों में ठंड़ बढ़ गई है. हिमाचल के साथ पंजाब व हरियाणा के मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में मैदानी इलाकों समेत पंजाब के 18 जिलों और हरियाणा के 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन दुर्घटनाओं से बचने के लिए ने गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है.

Himachal Weather: हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट-

हिमाचल में रविवार को पहाड़ों बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है. इससे निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरे लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है. रविवार को लाहौल की ऊंची चोटियों के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, शिकुंला और 13,050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा पर हल्का हिमपात हुआ. बर्फ़बारी के बाद पुरे प्रदेश में पारा काफी नीचे गिर गया है. ऊना, धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी जैसे क्षेत्रों की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं. विभाग ने बिलासपुर और मंडी के लिए सोमवार व मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

Punjab Weather: पंजाब में घने कोहरे को लेकर 18 जिलों में येलो अलर्ट-

पंजाब और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे की संभावना है. सोमवार सुबह अधिकांश इलाके कोहरे की चादर में लिपटे दिखे. मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसके अलावा 17 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने सकता है. विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में घने कोहरे की संभावना है.

Haryana Weather: हरियाण के 15 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट-

हरियाणा में भी आज घना कोहरा छाया है. विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही रही. प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कोहरे का असर बढ़ गया. मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. आज हिसार, कैथल, गुरुग्राम, फतेहाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया है. इन जिलों में विजिबिलिटी 5 से 20 मीटर तक है. बीते दिन कोहरे के कारण कई जिलों में हादसे हुए थे. मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा. 20 दिसंबर तक राज्य का मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बादल और धुंध का असर बना रहेगा.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *