Weather Update: हिमाचल के मौसम का असर पंजाब तकः आज बर्फबारी के आसार, पंजाब में कोहरे का अलर्ट

Weather Update Today: हिमाचल के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है. धूप न निकलने के कारण…

Himachal Wether Update Today: हिमाचल में हुई बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में ठंडक, बागवानों की बढ़ी चिंता जानिए आपके राज्या में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today:

हिमाचल के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है. धूप न निकलने के कारण कोहरे और ठंड का असर बढ़ रहा है. शनिवार को पंजाब के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने 14-15 दिसंबर के लिए पंजाब में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

Punjab Weather: हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब में अलर्ट-

हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रही. मौसम विभाग के अनुसार 14 दिसंबर को भी यह जारी रहेगा. मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को भी पंजाब के 13 जिलों में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर व लुधियाना जिले शामिल हैं.

Himachal Weather: आज हिमपात का पूर्वानुमान –

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. मैदानी इलाकों में रविवार के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हिमपात का पूर्वानुमान है. 15 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *