Punjab Weather Update Today:
मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. इसी बीच पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई. मौसम विभाग (Weather Update) ने आने वाले दो दिन पंजाब में कई जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इससे ठंड में और इजाफा होगा. फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन शनिवार से वेस्टर्न हिमालयन रीजन से आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ कुछ क्षेत्रों में बादल ला सकता है.
Weather Update SDMA ने भी जारी की चेतावनी-
इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने चेतावनी जारी की है कि जिला अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, संगरूर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और तरनतारन के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर तक मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.
अन्य खबरें जानें-
Breaking : Chandigarh court ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਮਿਲੀ ਧਮਕੀ



