Weather Update Today:
उत्तर भारत में शीत लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है जिससे पंजाब और हिमाचल के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हिमाचल की वादियां एक बार फिर कुदरत के बदलते मिजाज की गवाह बन रही हैं. ऊंचाइयों पर आसमान से गिरते सफेद फाहे पर्यटकों और निचले इलाकों में धुंध की चादर ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है.
Weather Update Punjab: यैलो व ऑरेंज अलर्ट जारी-
मौसम विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए यैलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जालंधर यैलो अलर्ट से तबदील होकर ऑरेंज अलर्ट में आ चुका है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. विभागीय अलर्ट के मुताबिक 6 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा और इसमें घनी धुंध, शीत लहर व दिन के समय ठंड का प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा.
कई हिस्सों में हल्की बुंदाबांदी के आसार –
पंजाब के कई पड़ोसी राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है जिसके चलते ठंड पर इसका असर देखने को मिलेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक पंजाब व हरियाणा के कई हिस्सों में हलकी बुंदाबांदी के आसार बने हुए हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और ऑरेंज अलर्ट के कारण एहतियात बरतने को कहा गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक सावधानी अपनाने व हाइवे पर संभलकर चलने का परामर्श जारी किया गया है. सुबह व रात को कोहरे का असर अधिक रहेगा.
Weather Update Himachal: 5 और 6 जनवरी को हल्की बर्फबारी-
कुल्लू की प्रसिद्ध मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में रविवार शाम को कुदरत का अद्भुत नजारा देखने को मिला. जैसे ही आसमान से बर्फबारी शुरू हुई, वहां मौजूद सैलानियों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. अचानक हुए इस बदलाव ने घाटी के सौंदर्य में चार चांद लगा दिए हैं, जिससे पर्यटन कारोबार में भी चमक लौटने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटों तक मौसम के तेवर खराब रहेंगे. 5 और 6 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिटपुट हिमपात और हल्की वर्षा के आसार हैं.
अन्य खबरें जानें-
Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.1 की तीव्रता
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



