11 दिसंबर से बदलेंगे मौसम के मिजाज, इस दिन बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है, अब हरियाणा में आगामी 11 दिसंबर को मौसम में बदलाव होगा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है, अब हरियाणा में आगामी 11 दिसंबर को मौसम में बदलाव होगा और 12 या 13 दिसंबर की शाम को बारिश के साथ – साथ कुछ इलाकों में ओले पड़ने की संभावना है। जिसके बाद 15 दिसंबर से धुंध गहराने लगेगी।

winter

बता दें कि राज्य के फिलहाल, कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम चल रहा है। रोहतक में ये 20 डिग्री रहा, तो हिसार में रात का पारा 6.5 डिग्री तक दर्ज किया गया।

Winter

इसी बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि 11 दिसंबर को पश्चिम विक्षोभ हरियाणा के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र की तरफ से असर दिखाएगा, जो की काफी मजबूत है और इसका असर तकरीबन पूरे देश में दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *