ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बचाव पक्ष की तरफ से जज बदलने की लगाई याचिका को खारिज कर दिया है। आज सुबह ही इस मामले में सुनवाई हुई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
इस मामले में आरोपी कृष्ण लाल ने जज बदलने की याचिका लगाई थी। लेकिन आज कोर्ट ने इस मामले मेंं याचिका को खारिज कर दिया है। अब 14 दिसंबर को रंजीत हत्याकांड मामले में फाइनल बहस होगी और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है।
