नागरिकता बिल पर इस पार्टी ने लिया यू-टर्न, अब बिल का क्या होगा ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद मोदी सरकार कल यानी बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद मोदी सरकार कल यानी बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी। बतादें नागरिकता संशोधन बिल को जेडीयू शिवसेना,बीजेडी, दलों ने अपना समर्थन दिया है। 

लेकिन अब बताया जा रहा है कि लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करने वाली शिवसेना पार्टी  नागरिकता  बिल पर  यू-टर्न ले सकती है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना के बड़े नेता संजय राउत ने कहा कि लोकसभा में बिल का समर्थन करने के बावजूद भी राज्यसभा में सिटिजन अमेंडमेंट बिल पर हम अलग विचार कर सकते हैं। बतादें राज्यसभा में शिवसेना के तीन सदस्य हैं। आंकड़ों की बात करे तो शिवसेना अगर नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ वोट करती है तो मोदी सरकार का राज्यसभा में नंबर गेम बिगड़ सकता है।

राज्यसभा में बेहतर हुई एनडीए की ताकत 

बतादें पिछले कुछ सालों में एनडीए की ताकत राज्यसभा में बेहतर हुई है, राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं। वहीं पांच सीटें रिक्त हैं, जिसके कारण कुल सदस्यों की संख्या 240 है, मसलन ये कि अगर सदन के सभी सदस्य मतदान करें तो बहुमत के लिए 121 वोट की जरूरत पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *