किसानों के लिए राहत भरी खबर, अगले 2 दो दिनों में मौसम लेने वाला है करवट

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अगले दो दिनों के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। हरियाणा कृषि विभाग ने प्रदेश में 11 दिसंबर…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अगले दो दिनों के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। हरियाणा कृषि विभाग ने प्रदेश में 11 दिसंबर के बाद हल्की बादलवाई और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अभी से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

HARYANA

मौसम के इस प्रकार से बदलाव से जहां ठंड बढ़ेगी वहीं किसानों के लिए राहत की खबर है। हल्की बूंदाबांदी से किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा। हालांकि अब जिस प्रकार से ठंड हो रही है, यह सरसों की फसल के लिए खतरनाक साबित हो रही है, ऐसे में सरसों की फसल के लिए भी बारिश की फुव्वारे फायदा लेकर आएगी।

HARYANA

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अब सुबह जल्दी धूप निकल रही है वहीं रात को ज्यादा ठंड बढ़ गई है। लेकिन मौसम में अब सर्दी और गर्मी का मिश्रण हो रहा है, लेकिन आने वाले दो दिनों के बाद बारिश के साथ साथ ठंड और धुंध भी दस्तक देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *