BAHADURGARH में बारिश से भरा पानी ,कहीं बच्चों ने की पानी में मस्ती तो कहीं युवक ने जान जोखिम में डालकर किया स्टंट, वायरल हुआ वीडियो

बहादुरगढ़ 9 जुलाई लगातार हुई बारिश ने एक बार फिर बहादुरगढ़ की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर की कई कॉलोनियों…

बहादुरगढ़
बहादुरगढ़ 9 जुलाई

लगातार हुई बारिश ने एक बार फिर बहादुरगढ़ की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर की कई कॉलोनियों की गलियां, मुख्य सड़कें, बाजार और सब्जी मंडी घंटों तक पानी में डूबी रहीं। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बारिश के बीच कई ऐसे नजारे भी सामने आए, जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

शहर के कई स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय बच्चे बारिश के पानी में नहाते, उछलकूद करते और मस्ती करते नजर आए। किसी ने पानी में छलांग लगाई तो कोई दोस्तों के साथ बारिश का आनंद लेता दिखा। इन दृश्यों को राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती बस के पिछले दरवाजे से लटका हुआ दिखाई देता है। वह सड़क पर भरे बरसाती पानी में अपने पैर घसीटते हुए स्टंट करता नजर आता है। कुछ सेकंड की यह मस्ती किसी बड़े हादसे में भी बदल सकती थी, लेकिन युवक बेखौफ होकर अपनी जान जोखिम में डालता दिखाई दिया।

बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की तस्वीरें सामने आने से नगर परिषद की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका।अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद बहादुरगढ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

अन्य खबरें जाने –

श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म शताब्दी पर पंजाब सरकार ने उनके जीवन पर बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म, मंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *