पठानकोट 9 जुलाई
पंजाब सरकार की ओर से शुरू गुरु रविदास जी महाराज जी के 650वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी के दिशानिर्देश के अनुसार गुरु रविदास महाराज जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार की गई है, जो गांव-गांव में जाकर लोगों को दिखाई जाएगी। जिस के लिए यह विशेष वैन तैयार की गई है,जिसे मंत्री ने आज पठानकोट जिले से हरी झंडी दिखाकर गांव कटारुचक के लिय रवाना किया ।
यहाँ पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने गांव वासियों के साथ मिलकर इस फिल्म को देखा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस भी जगह पर यह वैन पहुंचे इसका श्रद्धा भाव से स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की बानी का अध्ययन करने के लिय वल्ला में 11 करोड़ की लागत से 10 एकड़ जमीन खरीदी गई है, यहां पर यह अध्यन सेंटर बनाया जाएगा। इसके साथ ही कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर सेमिनार भी आयोजित किये जा रहे हैं। ताकि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा सके।
अन्य खबरें जाने –




