सातवां अजूबा माने जाने वाला ताजमहल हुई पानी-पानी!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश से जहां पर लोगों को  गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ बारिश का पानी लोगों की परेशानी की सबब बनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश से जहां पर लोगों को  गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ बारिश का पानी लोगों की परेशानी की सबब बनी हुई है।

Taj

बारिश के कारण पानी सड़को पर इतना भर गया है कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसी के चलते सात अजुबों में से एक अजूबा कहे जाने वाला ताजमहल भी बारिश के पानी के कारण जलमग्न हो गया है।

Taj

बता दें कि ताजमहल के तरफ बारिश का पानी इतना भर गया है वहां के प्रशासन की पोल खुल गई है। गौरतलब है कि वहां पानी के निकास का कोई भी इंतजाम नहीं है जिस कारण वहां पर पानी भरा हुआ है।

Taj

इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी और साथ ही प्रशासन की पोल खोल कर भी रख दी है। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण हर जहग जलमग्न हुआ पड़ा है इस बारिश के कारण प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

taj

साथ ही सड़कों पर खड़े पानी के कारण कई मौतें भी हो चुकी है। बारिश के पानी के कारण कई शहरों और गांवों में बाढ़ के आने के आसार बने हुए है। पर सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। बारिश के कारण देश की धरोहर को भी नुकसान पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *