ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी मे विधायक हरपाल सिंह चीमा को सुखपाल सिंह खैरा की जगह पार्टी ने नया विपक्ष नेता बनाया। पार्टी का ये फैसला उनके लिए एक लॉटरी की टिकट के जैसा लग रहा है। आप पार्टी के इस फैसले ने सभी पार्टियों को हैरान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बात की जाए हरपाल चीमा की चीमा का राजनीतिक सफर महज दो साल ही रहा है।
वकील हरपाल चीमा को आम आदमी पार्टी पंजाब ने विधानसभा चुनाव के लिए दिड़वा की सीटों के लिए मैदान में उतारा था। इस दौरान उन्होने कांग्रेस के अजैब सिंह को करीब 1600 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। इस अलावा हरपाल चीमा दिल्ली के विधायक नरेश यादव मलेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी करने के मामले में मुख्य वकील के रूप में केस लड़ रहे है। इस मामले के बाद वो राजनीति में दिखने लगे।
साथ ही उनकी दिल्ली की हाइकमान के साथ भी उनका अच्छा संबंध बताया जा रहा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने हरपाल चीमा को विपक्ष नेता बनाकर एससी वर्ग को खुश कर दिया है। पार्टी के विपक्ष नेता के बने हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि वो पार्टी के मैंबरों को एक साथ लेकर काम करेंगे। पार्टी के द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वो पूरी इमानदारी के साथ निभाएंगे।


