ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर सुल्तानविंड इलाके में तीन मंजिला इमारत के गिर जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार इमारत के पास गुरुद्वारा साहिब को बनाया जा रहा था जहां पर बेसमैट के लिए ज्यादा गहरी खुदाई की गई जिस कारण तीन मजिंला इमारत गिर गई।
आर्टिटेक की गलती के कारण इतना भयानक हादसा हो गया। पर इस हादसे का अंदेशा पहले ही हो गया था कि ये बिल्डिग गिर जाएगी इसलिए बिल्डिंग में रह रहे लोग बाहर आ गए थे जिस कारण बड़ी जानमाल का नुकसान होने से बच गया। पर तीन मंजिला इमारत वाली बिल्डिग गिर कर मलबे में तबदील हो गई। जिस कारण बिल्डिग में रह रहे लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। बता दें कि इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।

