ट्यूबवैल में यूरिया मिलाने वाले नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में एक ऐसी वीडिया सामने आई थी जिसमें कुछ नासमझ नौजवान मिल कर ट्यूबवैल के पानी में यूरिया मिला रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में एक ऐसी वीडिया सामने आई थी जिसमें कुछ नासमझ नौजवान मिल कर ट्यूबवैल के पानी में यूरिया मिला रहे थे गौरतलब है कि इस वीडियो को लिंविंग इंडिया चैनल ने बहुत ही प्रमुख्ता के साथ दिखाई थी। खबर दिखाई जाने के बाद प्रशासन ने इस खबर पर संज्ञान लेते हुए उन युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

punjabi youth

वीडियों में ये चार नौजवान वो है जो कम मेहनत कर सफलता पाना चाहते थे और उन्होने अपने इस काम की वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी जिसके बाद वो कानून के शिकंजे में आ गए। ये नौजवान बठिंडा के गांव तुंगराली के रहने वाले है। इन्होने ट्यूबवैल के पानी में यूरिया मिलाया था। पहले से ही पंजाब में पानी दूषित करने को लेकर एक जंग छिड़ी हुई है उसके ऊपर ही ये नौजवान साफ पानी में यूरिया मिला रहे थे।

punjabi youth

जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था पर सूत्रों का कहना है कि इन आरोपियों को 50,000 रूपए की जमानत पर रिहा कर दिया गया है। साथ ही नौजवानों ने अपनी की हुई इस गलती पर  मांफी मांगी और आगे से ऐसा ना करने की भी कसम खाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *