ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तीन महीनों की मेहनत के दौरान आबकारी विभाग और पुलिस की ओर से पकड़ी गई लाखों रुपये की शराब को आबकारी विभाग ने सीवरेज में बहा दिया। फतेहाबाद के उप आबकारी एवं कर आयुक्त वीके शास्त्री ने बताया कि विभाग अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले लोगों से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। जनवरी से मार्च तक चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस और उनके विभाग ने करीब 15 हजार देसी शराब की बोतले, 500 बोतल अंग्रेजी शराब और 500 बोतल बीयर बरामद की थी।
इस दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों से भारी मात्रा में जुर्माना भी वसूला गया था। उन्होंने बताया कि अब मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद इन बोतलों को नष्ट करते हुए सीवरेज में बहाया गया है। सीवरेज में बहाई गई शराब की कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होने बताया कि विभाग की ओर से टीमे बनाकर अवैध शराब की तस्करी को रोका जा रहा है। उन्होने बताया कि विभाग की ओर से इस बार 68 करोड रूपये की कीमत के ठेके बेचे गए है जब कि इससे पहले 51 करोड कीमत ही ठेको की मिल पाती थी। उन्होने बताया कि इस बार सरकार को राजस्व का काफी फायदा हुआ हैं।
सीवरेज में किसने बहाई 22 लाख रुपये की शराब ?
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तीन महीनों की मेहनत के दौरान आबकारी विभाग और पुलिस की ओर से पकड़ी गई लाखों रुपये की शराब को आबकारी…
