ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ मे एक ड्राइक्लीन की दुकान में अचानक आग गई। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक रजनी देवी ने बताया कि वो रोजाना की तरह सही प्रकार से अपनी दुकान बंदकर गई थी, लेकिन रात के समय अचानक आग लग गई।
उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर शहर के सैकड़ों लोगों के कपड़ों के साथ उनकी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और कुछ जेवर रखे हुए थे, जोकि आग की चपेट में आने से जल गए। इसके अलावा दुकान में लगे इलेक्ट्रानिक के उपकरण भी जलकर राख हो गए है। प्रभावित महिला ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
