ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी में विपक्ष के नेता पद से सुखपाल खैहरा की छुट्टी होने के बाद राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। अब ‘आप‘ के पंजाब प्रवक्ता कंवर संधु ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
Since Harpal Cheema has been appointed as the new Leader of Opposition in Punjab Assembly, he would appoint his own team, to facilitate which I have relinquished charge as Spokesperson of the Legislative Wing of @AAPPunjab. Best Wishes.#Spokesperson
— Kanwar Sandhu (@SandhuKanwar) July 26, 2018
इस बात की जानकारी उन्होंने टवीट करके दी है। पिछले कुछ समय से खैहरा और डॉ. बलवीर सिंह के बीच मतभेद उजागर होने लगे थे।
पार्टी के विस्तार और संगठन में फेरबदल को लेकर लिए गए फैसलों से खैहरा नाखुश थे। हालात यहां तक पहुंच गए है कि खैहरा ने डॉ. बलवीर सिंह पर मनमानी के आरोप लगाने शुरू कर दिए जिससे पार्टी की किरकिरी हो रही थी। यह मामला पार्टी आलाकमान के नोटिस में आया। आप पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।


