Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; भूस्खलन और जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून आने वाला है. राज्य में कहीं काले बादल मंडराये नजर आ रहें हैं, तो कहीं रुक-रुककर बारिश देखने के…

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून आने वाला है. राज्य में कहीं काले बादल मंडराये नजर आ रहें हैं, तो कहीं रुक-रुककर बारिश देखने के लिए मिल रही है. ( Uttarakhand Weather Update) मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 23 तारीख तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके बाद स्थिति बदल सकती है. विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून आमतौर पर 20 जून तक पहुंचता है. ( Uttarakhand Weather news in hindi)

इस बार मानसून आने से पहले ही अच्छी बारिश हो गई है. बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून आ गया है. अगले दो-तीन दिनों में इसके उत्तर प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद 23 जून को मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है.

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंधी-तूफान आने का अनुमान है.बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मंगलवार को देहरादून में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान सामान्य रहा. कुछ स्थानों पर केवल हल्की बूंदाबांदी हुई. हालांकि, इस समय उमस भरी गर्मी भी रहती है.

राजधानी के मौसम की बात करें तो देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C के लगभग रहने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *