PM Modi-Trump News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) के आग्रह पर बुधवार को उनसे फोन पर लंबी बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारत-पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हुए घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की.
पीएम मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की फोन पर बातचीत की जो करीब 35 मिनट तक चली. बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के अलावा व्यापार से जुड़े किसी अन्य विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई.
उन्होंने दोहराया कि भारत ने पाकिस्तान के कहने पर युद्धविराम लागू किया था. भारत ने कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेगा. साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि अब भारत आतंकवाद की घटनाओं को छद्म युद्ध के रूप में नहीं बल्कि प्रत्यक्ष युद्ध के रूप में देखेगा.
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच यह बैठक जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर होनी थी, लेकिन ट्रंप को 17 मई को जी-7 से निकलकर अमेरिका लौटना पड़ा. इस कारण यह बैठक नहीं हो सकी. इसके बाद ट्रम्प के अनुरोध पर दोनों नेताओं ने फोन पर बात की. यह बातचीत लगभग 35 मिनट तक चली.
बता दे QUAD की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को भारत यात्रा का निमंत्रण दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



