Odisha Gangrape News: ओडिशा के प्रसिद्ध गोपालपुर बीच पर 20 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में मंगलवार को चार नाबालिगों समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि ओडिशा के प्रसिद्ध गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में चार नाबालिगों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है, जब एक निजी कॉलेज से स्नातक कर रही लड़की ‘रज पर्व’ के अवसर पर अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी. गोपालपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि जब वे दोनों समुद्र तट पर एक सुनसान जगह पर बैठे थे, तभी 10 बदमाशों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया, उसके प्रेमी को पकड़ लिया और फिर बारी-बारी से लड़की के साथ बलात्कार किया.
पुलिस अधिकारी ने बताया, “शुरू में सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. बाद में सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.” उन्होंने बताया कि आरोपी दूसरे राज्य भागने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें पकड़ लिया गया.
उन्होंने कहा कि ‘पुलिस अदालत से अनुरोध करेगी कि इस जघन्य अपराध में शामिल नाबालिगों को वयस्कों की तरह माना जाए और मामले की सुनवाई की जाए. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. इस बीच, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने कहा कि उन्होंने गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम से बात की है और उन्हें मामले की गहन जांच करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है.
आरोपियों ने पहले जोड़े की तस्वीरें लीं और उन्हें ऑनलाइन वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने पीड़िता के दोस्त पर हमला कर उसे रस्सी से बांध दिया और बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता और उसकी सहेली ने रात करीब 11 बजे गोपालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



