Agra Road Accident: आगरा में एक पिकअप ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया. दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त तीन लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आए थे और डिवाइडर पर बैठे थे. पिकअप के नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन का चालक स्टीयरिंग व्हील और बोनट के बीच फंस गया. वह एक घंटे तक दर्द से तड़पता रहा. किसी तरह पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन को काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप के अंदर फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला. वाहन में ड्राइवर के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा बुधवार सुबह ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा में हुआ.
आगरा निवासी राजेश (55), हरिबाबू (65) और रामेश्वर बुधवार सुबह चार बजे टहलने के लिए घर से निकले थे. टहलने के बाद वे तीनों सड़क के डिवाइडर पर बैठ गए. इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराकर तीनों के ऊपर पलट गई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



