Air India News: इंडोनेशिया में बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एयर इंडिया के विमान को बुधवार को दिल्ली-बाली उड़ान को बीच रास्ते से ही राष्ट्रीय राजधानी वापस लाना पड़ा. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया में बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बुधवार, 18 जून 2025 को दिल्ली-बाली उड़ान को बीच रास्ते में ही डायवर्ट करना पड़ा.
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया है.18 जून को दिल्ली से बाली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2145 को सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली लौटने की सलाह दी गई थी, क्योंकि गंतव्य बाली हवाई अड्डे के निकट ज्वालामुखी विस्फोट की खबरें थीं.
एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में आवास की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. इसके साथ ही बयान में कहा गया है कि यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड मिलेगा और वे अपनी यात्रा का कार्यक्रम भी पुनर्निर्धारित कर सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



