कलायत में चोरी के मामलों का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

कलायत, 7 अगस्त कलायत में अपराधियों के खिलाफ SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।…

कलायत

कलायत, 7 अगस्त

कलायत में अपराधियों के खिलाफ SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को CIA कलायत द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल  में भर्ती कराया गया।

DSP सुशील प्रकाश ने बताया की CIA कलायत प्रभारी ASI मनीष कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्रि गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली टोहाना निवासी एक आरोपी अवैध पिस्टल के साथ बाता चोशाला रोड़ पर मौजूद है, जो पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों वांछित है। रात्रि करीब 1 बजे पुलिस टीम द्वारा बाता चोशाला रोड़ पर दबिश दी गई।

वहां एक संदिग्ध युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया तथा अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आत्मसम्पर्ण करने के लिए वार्निंग देते हुए हवाई फायर किए गए। आरोपी ने दोबारा से फायरिंग करदी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांगों की ओर फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया।

घायल आरोपी की पहचान टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। पुलिल दवारा आगामी जांच की जा रही है।

अन्य खबरें जानें-

कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर पुलिस कमिश्नर अमृतसर द्वारा दिए गए बयान को तोड़-मरोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *