ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी के साथ जुड़ चुका है लोगो किसी भी बात को सोशल मीडिया के सहारे लोगों तक पहुंचाने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाते है। वो जानकारी अच्छी हो या बुरी हो और जानकारी में सच्चाई हो या ना हो ये जाने बिना ही लोगो एक मैसेज को आगे भेजते रहते है। ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि रात के करीब 2.34 बजे भूचाल आने की खबर है। ये भुचाल ज्यादातर बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर ,मानसा, मुक्तसर, फरीदकोट और जलालाबाद में इसका प्रभाव बहुत देखने को मिलेगा। जिस कारण सभी अपनी जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाए।
इस मैसेज के बाद भूचाल आया हो या नहीं पर सोशल मीडिया पर इस मैसेज को आगे से आगे भेजने का भूचाल जरूर आ गया था। वहीं जब इस मैसेज के बारें में मौसम विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होने इस मैसेज में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं बताई साथ ही उन्होने लोगों से अपील की कि वो इस तरह के मैसेज पर ध्यान ना दें और इस तरह के मैसेज से दुर ही रहे। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोगों को इस तरह के मैसेज पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए। क्योकि इस तरह के मैसेज से आपदा आने से पहले ही कोई बड़ा हादसा हो जाने का खतरा बढ़ जाता है।


