राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2018: विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे बड़े राजीव गांधी खेल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे बड़े राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है साथ ही विश्व चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है | बता दे राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित समारोह में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद खेल रत्न हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गये हैं |

बता दे कि इससे पहले 2013 में अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले विराट कोहली को अपने शानदार प्रदर्शन करने के लिये देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिये भी चुना गया था | वहीं महज 20 साल के जेवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 20 खिलाड़ियों को भी अर्जुन पुरस्कार भी दिया गया |

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है । अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

Watch Video

https://youtu.be/5wM62CmAtoM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *