ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में हुई बारिश पंजाब के लोगों के लिए तबाही लेकर आई। पंजाब के किसानों की फसलें इस मूसलाधार बारिश के कारण खराब हो गई। इतना ही नहीं कई लोगों के घरों तक में भी पानी जा घुसा। इसी बीच रावी दरिया में भारी बारिश के कारण पानी का बहाव तेज हो गया था
जिस कारण इस बहाव में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी बह गया था। इस बुजुर्ग व्यक्ति की लाश पाकिस्तान रेंजरा को मिल गई है। मिली जानकारी अनुसार पाकिस्तान रेंजर बुजुर्ग की लाश को बीएसएफ को सौंप देंगें। बता दें कि बुजुर्ग किसान गांव घोहनेवाला का रहने वाला है। बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की खबर सुन कर गांव में शौक की लहर छा गई है।

