रावी दरिया ने लिया रौद्र रूप, गांव वालों के बीच पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बारिश के चलते दरियाओं में पानी छोड़ा जा रहा है | इसी सिलसिले में कल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बारिश के चलते दरियाओं में पानी छोड़ा जा रहा है | इसी सिलसिले में कल दोपहर बाद रावी दरिया में भी करीब डेढ़ लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया | जिससे अजनाला सेक्टर में पड़ते सीमावर्ती गांव चाहड़पुर में धुस्सी बाँध के टूटने का खतरा पैदा हो गया और गाँव के लोग बेहद ख़ौफ़ज़दा हो गए |

बारिश ने किसानों की पकी फसल को पहले ही तबाह कर दिया है | वहीं अब बांध पर मंडरा रहे खतरे से लोगों के होश उड़ गए हैं |वहीं इस दौरान अमृतसर से कांग्रेसी सांसद गुरजीत सिंह औजला खौफजदा गांव वालों के बीच गांव में पहुंचे और गांव वालों के साथ ही धुस्सी बांध पर खुले में सो कर रात गुज़ारी |

इस बीच खबर ये भी है कि गांव घोनेवाल का एक व्यक्ति रावी दरिया में बह कर पाकिस्तान पहुंच गया है | व्यक्ति दरिया का बड़ा हुआ जलस्तर देखने गया था, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वो दरिया में बह गया |

Watch Video

https://youtu.be/zjq5OxRvmOw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *