Violent clash in Nuh :उधारी के 500 रुपये को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत दर्जनों लोग घायल

नूंह ,17 सितंबर नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के गांव बीवा में  500 रुपये की उधारी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते…

नूंह

नूंह ,17 सितंबर

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के गांव बीवा में  500 रुपये की उधारी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।

घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में कई लोगों के सिर में चोटें आई हैं। कुछ घायलों को मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो गंभीर घायलों को PGI रोहतक रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद इरफान की दुकान के 500 रुपये को लेकर शुरू हुआ था। ये 500 रुपये तैय्यब के बेटे इकबाल पर उधार थे। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों तथा आसपास मौजूद सामान से एक-दूसरे पर हमला किए जाने की बात सामने आई। अचानक हुए ख़ूनी संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घायलों में कुछ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस जांच, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों की शिकायत के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य खबरें जानें –

Panchkula में आर्मी से भगोड़ा ठग गिरफ्तार, खुद को फौजी बताकर जवानों को लगाता था चूना, जोधपुर से दबोचा गया आरोपी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *