पंचकूला, 17 सितंबर
पंचकूला इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी से भगोड़े एक अंतरराज्य ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो खुद को आर्मी से बताकर लोगों के लोन करवाता था और उनसे पैसों की ठगी करता था । पंचकूला के चंडी मंदिर थाना क्षेत्र में एक आर्मी जवान के साथ आरोपी के द्वारा 10 लाख का लोन दिलवाने की एवज में ठगी की थी जिसके बाद मामला दर्ज कर इकोनामिक सेल को जांच सौंपी गई।
इकोनॉमिक्स सेल के इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह और उनकी टीम के द्वारा आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के द्वारा हरियाणा के पंचकूला सहित उत्तर प्रदेश के अयोध्या ,पंजाब के जालंधर ,होशियारपुर, गुजरात के भुज, इंदौर, गुरदासपुर ,बीकानेर और कांगड़ा में कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इकोनॉमिक्स सेल के इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी आर्मी में क्लर्क की पोस्ट पर कार्यरत था और इसके द्वारा ट्रेडिंग में पैसा लगाया गया जो डूब गया ।
आरोपी द्वारा अलग-अलग राज्यों में खुद को आर्मी का कर्मचारी बात कर आर्मी के जवानों के साथ लोन दिलवाने के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी पर करीब 12 मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी आर्मी के जवानों को सैलरी अकाउंट से लोन अप्लाई करवाता था और AIGF (एआईजीएफ) फंड में डालने के एवरेज में ठगी करता था ।
आरोपी बताता था की सैलरी अकाउंट से लोन लेने पर स्कीम के तहत 10 लाख की जगह 7 लाख रुपए देने होंगे और लोग इसके झांसे में आ जाते थे । आरोपी की पहचान सागर गुलरिया के रूप में हुई है जो पंजाब के जालंधर में कैंट एरिया में आर्मी में क्लर्क के तौर पर काम कर रहा था ।
ट्रेडिंग में पैसा डूबने के बाद ठगी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया । उन्होंने बताया कि मिलिट्री पुलिस के द्वारा भी आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई राज्यों में इसके खिलाफ धोखाधड़ी ठगी के मामले दर्ज है । उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
अन्य खबरें जानें –
Hansi में live-in partner की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग बेटा बरामद



