हांसी, 17 सितंबर
हांसी की न्यू सुभाष नगर में महिला की हत्या और उसकी बेटी को घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चाँदी उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने महिला के नाबालिक बेटे को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला रचना के सिर में सोटा मारकर हत्या की गई थी। DSP अक्षय कुमार ने प्रैस वार्ता में बताया कि 14 सितंबर को केस दर्ज किया गया था।शिकायतकर्ता महिला निवासी चार कुतुब गेट ने बताया था कि उसकी बेटी रचना की हत्या कर दी गई तथा उसकी दोहती को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।
आरोपी उसके नाबालिग दोहते का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। उन्होंने अपने दोहते की हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मामले में CIA 2 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाँदी उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया गया । वह ढाणी ठाकरिया का रहने वाला है ।
बता दें की महिला रचना 14 सितंबर को न्यू सुभाष नगर में कमरे के अंदर मृत हालत में मिली थी। कमरे के बाहर ताला लगा था। बदबू आने पर ताला तोड़ा गया तो महिला का शव मिला और पास ही 15 साल की बेटी घायल अवस्था में मिली थी ।
अन्य खबरें जानें –



