Chamba के खज्जियार में पति ने दहेज में मिली क्रेटा कार में लगाई आग, होटल पार्किंग में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

चंबा ,17 सितंबर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल चंबा के खज्जियार में देर रात एक सनीसनीखेज मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि…

चंबा

चंबा ,17 सितंबर

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल चंबा के खज्जियार में देर रात एक सनीसनीखेज मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि नवविवाहित दंपत्ति कि किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद पति ने दहेज में मिली क्रेटा कार को आग लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति अपने रिश्तेदारों के साथ खज्जियार घूमने आया था और एक निजी होटल में ठहरा हुआ था।पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,जिसके चलते पति ने गुस्से में आकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पार्किंग में खडी कार में आग लगा दी।

आग की सूचना मिलते ही पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते देख होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा , लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि पार्किंग में उस समय कोई दूसरा वाहन नहीं खड़ा था,  नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कार में लगी आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिश्तेदारों और पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Chandigarh के सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन ने शव की पहचान के लिए आम जनता से मांगी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *