Amritsar Viral Video:
अमृतसर के थाना डिवीजन क्षेत्र में बुजुर्ग के साथ मारपीट की वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना डी डिवीजन, अमृतसर के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठे दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान (Amritsar Viral Video) कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।
पड़ोस के चार लोगों ने की मारपीट
इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच शुरू की। वीडियो में दिखाई दे रहे बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई। उन्हें थाना बुलाकर उनके बयान दर्ज कर घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि सुभाष कुमार के पड़ोस में रहने वाले चार व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला आपसी निजी रंजिश से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पुष्टि कर ली गई है। इसके बाद आरोपित चारों व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
PUNJAB POLICE ORDERS IMMEDIATE ACTION ON OIL
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

