Ludhiana Firing Video:
लुधियाना में एक युवक ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए हवा में पहले रिवाल्वर लहराया, फिर फायरिंग की और इस घटना का वीडियो बनाया। उसने वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडिया पर धमकी भरे शब्द लिखे। उसने लिखा चलाने बंद किए हैं, भूले नहीं। बताया जा रहा है कि हवाई फायर का वीडियो पोस्ट करने वाले का एक गैंग के साथ संबंध है और वह इस वीडियो पोस्ट करके अपने विरोधियों को मैसेज देना चाहता है।
उसने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उसने यह वीडियो डिलीट कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस के आईटी सेल ने युवक का वीडियो डाउनलोड करके सेव कर दिया और उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग करके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के एक गैंग के साथ संबंध हैं।
निहाल शर्मा के पेज पर की पोस्ट:
फायरिंग करने वाले युवक ने जो वीडियो बनयाा है वो उसने निहाल शर्मा नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड की है। उसी वीडियो की कैप्शन में अपने प्रतिद्वंदियों को चेतावनी दी है और लिखा है कि हथियार चलाने छोड़े हैं भूले नहीं हैं। बैक ग्राउंड में साडे अदब सुभा.. गीत लगाया: वीडियो को जब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो उसकी बैकग्राउंड में पंजाबी गाना ‘साडे अदब सुभा करके साडी तरक्की तो खांदे खैर ने’ चल रहा है।
फेसबुक कैप्शन में लिखी चुनौती चलाने छोड़े हैं, भूले नहीं
गैंगस्टर ग्रुप से जुड़े होने की आशंका
जिस बेखौफ अंदाज में रिहायशी इलाके (घर के अंदर) गोलियां चलाई गई हैं,उससे इलाके में चर्चा तेज हो -प्रदर्शन न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह युवाओं को अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित करने की एक सोची-समझी साजिश भी मानी जा रही है। सोशल मीडिया सेल एक्टिव, FIR की तैयारी वीडियो सामने आने के बाद लुधियाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
लोकेशन की जांच:
साइबर और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव कर दिया गया है ताकि आईडी का आईपी एड्रेस और वीडियो शूट होने वाली सही लोकेशन का पता लगाया जा सके। सख्त कार्रवाई: पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान लगभग तय है। पहचान पुख्ता होते ही इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गन कल्चर को बढ़ावा देने की धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाएगी।
पुलिस की चेतावनी:
प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो डालकर दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Karnal JEs Suspend: करनाल में सीएम साहब को खराब सड़क लगे झटके तो दो जेई पर गिरी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



