Karnal JEs Suspended:
करनाल में असंध से कोहंड सड़क निर्माण में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी के असंध डिवीजन के जूनियर इंजीनियर (जेई) दिनेश कुमार और राजेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। असंध-कोहंड मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है। अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लेकिन सालवन गांव के पास एक हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया था। इस कारण वहां से निकलने वाले वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। बीते शनिवार रात को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला इस मार्ग से निकल रहा था। इस हिस्से पर उनकी गाड़ी को जोरदार झटके लगे।
सीएम ने तुरंत अधिकारियों से नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने जेई दिनेश कुमार और जेई राजेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। रविवार सुबह अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क के गड्डों को भरवा दिया और अधूरे हिस्से को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया। एसडीओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि दोनों जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। ।
अन्य ख़बरें जानें-
Panipat Rape: पानीपत में 11 वर्षीय मासूम के साथ 17 वर्षीय नाबालिग पड़ोसी लड़के ने हैवानियत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



