US Politics: तीन भारतीयों ने अमेरिका में जीते चुनावः गजाला हाशमी और आफताब पुरवाल ने लेफ्टिनेंट गवर्नर और मेयर के चुनाव जीते

South Asian Representation In USA: अमेरिकी लोकल बॉडी के चुनाव में जहां न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव भारतीय मूल ज़ोहरान ममदानी ने जीता वंही…

South Asian Representation In USA:

अमेरिकी लोकल बॉडी के चुनाव में जहां न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव भारतीय मूल ज़ोहरान ममदानी ने जीता वंही के वर्जीनिया प्रांत में भारतीय मूल की गजाला हाशमी लेफ्टिनेंट गवर्नर और ओहियो राज्य के शहर सिनसिनाटी के मेयर आफताब पुरवाल ने चुनाव जीत लिया है. राज्य के इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली गजाला हाशमी पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं. 61 वर्षीय डेमोक्रेट नेता गजाला हाशमी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के चुनाव में रिपबल्किन पार्टी के नेता जॉन रीड को हराया. वर्जीनिया में मंगलवार को मतदान हुआ था.

पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल की महिला-

गजाला हाशमी राज्य के इस पद पर पहुंचने वाली पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं. वर्जीनिया में एलजी के लिए बीते दिन मंगलवार को वोटिंग हुई थी. गजाला हाशमी एक शिक्षक रही हैं और समावेशी मूल्यों और सामाजिक न्याय की पैरोकार हैं. गजाला हाशमी ने सार्वजनिक शिक्षा, वोटिंग अधिकार और लोकतंत्र की सुरक्षा, बंदूक हिंसा की रोकथाम, पर्यावरण, आवास और किफायती स्वास्थ्य सेवा जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया.

हाशमी की ऐतिहासिक जीत –

सामुदायिक संगठन ‘द इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड’ ने वर्जीनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर के लिए आम चुनाव में हाशमी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी. इम्पैक्ट ने कहा कि उसने हाशमी के अभियान में 175,000 अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था ताकि मतदाताओं को एकजुट किया जा सके और सरकार के हर स्तर पर प्रतिनिधित्व को मजबूत किया जा सके. इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड के कार्यकारी निदेशक चिंतन पटेल ने हाशमी की जीत को समुदाय और लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया.

ओहियो राज्य के शहर सिनसिनाटी के मेयर आफताब पुरवाल-

अमेरिका में चुनाव जीतने वाले मुस्लिम और भारतीय के तौर पर ओहियो राज्य के शहर सिनसिनाटी के मेयर आफताब पुरवाल ने दोबारा चुनाव जीत लिया है. उन्हें अपने नजदीकी हरीफ से 79 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं. भारतीय और तिब्बती मूल के आफताब पुरवाल ने रिपब्लिकनउम्मीदवार कोरी बोमन को हराया,

जो अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सौतेले भाई हैं. पुरवार की मां ने मैसूर के एक स्कूल में पढ़ाई की थी. दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी शख्स से हुई और उन्होंने शादी कर ली थी. इसके बाद दोनों अमेरिका के ओहियो राज्य में बस गए, जहां आफताब पुरवाल का जन्म हुआ था.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *