China Coal Mine Blast:
चीन में एक कोयला खदान में धमाके से 90 लोगों की मौत हो गई है. धमाका शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7:29 बजे हुआ, तब खदान में 247 मज़दूर काम कर रहे थे. ये घटना उत्तरी चीन के (China Mine Blast) शांक्सी प्रांत में हुई है. सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि, शांक्सी प्रांत में तोंगझोउ ग्रुप की खदान में हुए गैस धमाके वजह से हुए हादसे में 90 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है.
हादसे के जिम्मेदारों से सख्ती से निपटा जाएगा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मौत पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने रेस्क्यू मिशन को दोगुना करने की अपील की है. इसके साथ ही घायलों का इलाज करने, साइंटिफिक तरीके से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करने और बाद की स्थिति को ठीक से संभालने की पूरी कोशिश करने की ज़रूरत पर जोर दिया है. चीनी राष्ट्रपति ने ये भी कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों से भी सख्ती से निपटा जाएगा. हादसे के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. बाक़ी लोगों को खोजने के प्रयास भी जारी हैं. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाए और जो लोग इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए.
अन्य ख़बरें जानें-
ਅਮਨਦੀਪ ਹਸਪਤਾਲ ਨੇ ਉਜਾਲਾ ਸਿਗਨਸ ਨਾਲ ਸਾਂਝੇਦਾਰੀ ਵਿੱਚ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



