US-Iran Ceasfire Update:
ईरान-इजरायल और अमेरिका का युद्ध के छठे हफ्ते में युद्धविराम का एलान किया गया है. यह दो हफ्ते का होगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फ़ील्ड मार्शल को युद्धविराम के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य इकाइयों को तुरंत फायरिंग रोकने का आदेश दिया. राज्य संचालित प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर जारी बयान में खामेनेई ने कहा कि यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करते हुए फायरिंग बंद करनी चाहिए.
हमारी उंगलियां ट्रिगर पर- ईरान
ईरान ने युद्धविराम के लिए 10 शर्तें बताई थीं. ईरानी विदेश मंत्री का दावा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की है. युद्धविराम के बावजूद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि यह कदम युद्ध खत्म होने का संकेत नहीं है. अगर अमेरिका या इस्राइल की ओर से कोई भी छोटी सी गलती होती है तो उसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा. बयान में कहा गया कि हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं और दुश्मन की किसी भी गलती का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
मोजतबा खामेनेई ने दिए तुरंत फायरिंग रोकने का आदेश
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बन गई है. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य इकाइयों को तुरंत फायरिंग रोकने का आदेश दिया है। राज्य संचालित प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर जारी बयान में खामेनेई ने कहा कि यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करते हुए फायरिंग बंद करनी चाहिए।
इस बीच युद्धविराम के बाद ईरान में कैसा माहौल है, उसकी तस्वीरें सामने आई हैं:

लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं- इसराइल
इसराइल ने भी अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम के फ़ैसले को मान लिया है. लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं होगा. इसराइल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, हम राष्ट्रपति ट्रंप के उस फ़ैसले का समर्थन करते हैं. जिसमें ईरान पर हमले दो हफ़्तों के लिए रोकने की बात कही गई है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज़ स्ट्रेट खोले और अमेरिका, इसराइल और अन्य देशों पर हमले बंद करे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि, इसराइल अमेरिका की उस कोशिश का समर्थन करता है जिसमें यह सुनिश्चित करना है कि ईरान अब परमाणु हथियार, मिसाइल या आतंक का ख़तरा न बने. न अमेरिका के लिए, न इसराइल के लिए, न ईरान के अरब पड़ोसियों के लिए और न ही दुनिया के लिए.
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana: लुधियाना में पांच पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



