US Attack Venezuela, Russia Entry:
अमेरिका ने दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर शनिवार को को बड़ा हमला (US Attack Venezuela) कर दिया. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके सैनिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले गए हैं. इस पर रूस की भी एंट्री हो गई है. इसके अलावा अमेरिका ने हमले और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी की पुष्टी भी की. रूस ने की एंट्री से वैश्विक राजनीति और गर्मा गई है. वेनेज़ुएला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी भी मीटिंग बुलाई है.
US Attack Venezuela; संप्रभुता का उल्लंघन-
रूस ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कथित “अपहरण” की खबरों को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कड़ा बयान जारी किया है. रूसी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि मादुरो को जबरन हिरासत में लिया गया या देश से बाहर ले जाया गया है. यह वेनेजुएला की संप्रभुता का अस्वीकार्य उल्लंघन होगा.
मास्को ने की स्पष्ट जानकारी की मांग-
रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, इस तरह की कार्रवाइयां, यदि वास्तव में हुई हैं, तो यह एक स्वतंत्र राष्ट्र की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन होंगी. संप्रभुता का सम्मान अंतरराष्ट्रीय कानून का मूल सिद्धांत है. मास्को ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट जानकारी और आधिकारिक पुष्टि की मांग की है कि मादुरो के साथ वास्तव में क्या हुआ.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग –
वेनेज़ुएला ने हमले पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. वेनेज़ुएला के विदेश मंत्री इवन हिल पिंटो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान किया जाना चाहिए. वेनेज़ुएला के पड़ोसी कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हमले पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए सीमा पर सेना तैनात करने और वेनेज़ुएला से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के तहत तैयारी करने का आदेश दिया है.
अमेरिका ने की पुष्टी-
रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फ़ोन पर बात करने के बाद वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.

उन्होंने ये भी बताया है कि मादुरो के ख़िलाफ़ अमेरिका में आपराधिक आरोपों में मुक़दमा चलेगा. सीनेटर ली ने कहा, उन्हें (रुबियो को) अब वेनेज़ुएला में आगे किसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं है क्योंकि मादुरो अमेरिका की हिरासत में हैं.



