झज्जर, 26 अगस्त
झज्जर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने पुलिस पहरे में शहर से कूड़ा उठाने की कार्रवाई की। तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला JCB और अन्य संसाधनों के साथ शहर में पहुंचा और सफाई शुरू करवाई।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कूड़े से भरी पॉलिथीन को हवा में उड़ाकर अपना विरोध जताया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने डिटेन कर बसों में बैठाकर मौके से हटाया। इस दौरान हल्के बल का भी प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।
महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी बड़ी संख्या में तैनाती रही।पुलिस कार्रवाई के बावजूद सफाई कर्मचारी काफी देर तक डटे रहे और प्रशासन की कूड़ा उठाने की कार्रवाई का विरोध करते नजर आए।
वहीं, तहसीलदार ने कहा कि शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कूड़ा जमा होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाने की कार्रवाई की है।
अन्य खबरें जानें-
Swine Flu Update: दिल्ली-NCR से बेंगलुरु तक स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, अस्पताल अलर्ट



