MONSOON SESSION से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को लेकर विपक्ष का वॉकआउट

नई दिल्ली, 19 जुलाई संसद के मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के…

सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली, 19 जुलाई

संसद के मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कथित बागी सांसदों की मौजूदगी पर कड़ा विरोध जताते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, DMK, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, वाम दल और शिवसेना (UBT) सहित पूरे विपक्ष ने विरोध स्वरूप बैठक छोड़ दी है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि एक गैर-मान्यता प्राप्त दल को बैठक में शामिल किया गया, जो संसद के नियमों के खिलाफ है।

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी, जिनमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा और आवश्यक विधायी कार्य किए जाएंगे।

 अन्य खबरें जानें –

देशभर में मानसून का कहर, कहीं फटे बादल तो कहीं हुई लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में 11 लोगों की मौत, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा प्रभावित, कई इलाके हुए जलमग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *