FACEBOOK DOWN: दुनियाभर में ठप हुई फेसबुक सेवा, लाखों यूजर्स परेशान, अपने-आप लॉगआउट हुए अकाउंट,यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगिन

नई दिल्ली , 19 जुलाई सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं सुबह से ठीक नहीं चल रही हैं। जिससे दुनियाभऱ के यूजर्स को परेशानी का…

Facebook
नई दिल्ली , 19 जुलाई

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं सुबह से ठीक नहीं चल रही हैं। जिससे दुनियाभऱ के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत है कि वो अपना अकाउंट लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को वेबसाइट खोलने और ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है।

19 जुलाई को अचानक फेसबुक से जुड़ी शिकायतें तेजी से देखने को मिली। यूजर्स ने X और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया कि उन्हें Facebook प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। कुछ यूजर्स ने बताया कि उनका अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गया।कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर #FacebookDown ट्रेंड करने लगा और लाखों यूजर्स ने अपनी परेशानी साझा की।

Facebook
.

डेस्कटॉप वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लॉगिन के दौरान एक ही संदेश दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, “अकाउंट अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। साइट की किसी तकनीकी समस्या के कारण आपका अकाउंट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हमें उम्मीद है कि यह समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी। कृपया कुछ मिनट बाद फिर से प्रयास करें।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *