देशभर में मानसून का कहर, कहीं फटे बादल तो कहीं हुई लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में 11 लोगों की मौत, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा प्रभावित, कई इलाके हुए जलमग्न

19 जुलाई देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, अरुणाचल…

बारिश
19 जुलाई

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में बाढ़ व भूस्खलन से लोगों का जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 2 साल का मासूम भी शामिल है , जबकि अन्य लोग लापता हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में देर रात हुई भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। हादसे के समय घर में आठ लोग मौजूद थे। राहत दल ने दो वर्षीय मासूम सहित पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। वहीं किश्तवाड़ जिले में भी बादल फटने से लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ है।

राजौरी जिले में भी बादल फटने के बाद अचानक फ्लैश फ्लड आ गया। तेज बहाव में कई लोगों के घर, दुकानें और वाहन बह गए।  प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिसमें करीब 200 से 250 वाहन पानी में बह गए।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने, बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। वहीं पिथौरागढ़ के गरबाधार क्षेत्र में भूस्खलन से रास्ता बंद होने के कारण कैलाश-मानसरोवर यात्रा के चौथे जत्थे के 50 श्रद्धालुओं को धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है।

अरुणाचल प्रदेश में भी मानसून का असर गंभीर बना हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और करीब 1.49 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 26 जिले और 576 गाव बाढ़ की चपेट में है।

गुजरात के सूरत में हुई भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया।लोगों को परेशानी का सामना करना प़ड रहा है।देश के कई हिस्सों में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 अन्य खबरें जानें –

JAMMU & KASHMIR: पुंछ में कुदरत का कहर, भारी बारिश और भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, कईं लोग लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *