फरीदाबाद मार्केट में जूतों की दुकान पर अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों से की तोड़फोड़,एक युवक जख्मी

फरीदाबाद, 26 अगस्त फरीदाबाद के NIT-1 मार्केट में बदमाशों ने जूतों की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो भी…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 26 अगस्त

फरीदाबाद के NIT-1 मार्केट में बदमाशों ने जूतों की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हमले में दुकान पर मौजूद दुकानदार के भाई को चोट लगी। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

दुकान पर लाठीडंडों से किया हमला

NIT-1 मार्केट में RK फुटवियर के नाम से दुकान चलाने वाले हन्नी ने बताया कि दुकान उनके पिता राजकुमार के नाम पर है। रात में दुकान बंद करने का समय हो गया था। इसी दौरान अचानक दर्जनभर से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में मौजूद उनके भाई को चोट लग गई।

कपड़ा खरीदने के दौरान हुई कहासुनी

हन्नी के अनुसार, उनके पिता राजकुमार दुकान से कुछ दूरी पर कपड़ा खरीद रहे थे। वहां किसी युवक से उनकी कहासुनी हो गई। पिता के बुलाने पर हन्नी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक वहां से जा चुका था। कुछ देर बाद वही युवक कई अन्य लोगों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना कोतवाली प्रभारी मनजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शुरुआती जांच में मामला आपसी कहासुनी से शुरू होना सामने आया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तोड़फोड़ करने वाले युवकों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें-

गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *