गुरुग्राम, 26 अगस्त
गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह 4:30 बजे चलते ट्रक में भीषण आग लग गई।आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया।गनीमत रही चालक ने समय रहते ट्रक रोककर नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
ट्रक में आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन ट्रक और उसमें रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।समय रहते चालक के ट्रक से बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।
अन्य खबरें जानें-
अंबाला रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, 4 महंगे फोन और कैश बरामद



