अंबाला रेलवे स्टेशन पर RPF-GRP ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, 4 महंगे फोन और कैश बरामद

अंबाला, 26 अगस्त अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक…

अंबाला

अंबाला, 26 अगस्त

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 4 महंगे मोबाइल फोन और 2770 रुपये की नकदी बरामद की गई है। GRP ने चोर को अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड हासिल किया है।

दरअसल अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थी, जिसको लेकर RPF और GRP की टीम ने एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान प्लेटफार्म पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ और तुरंत उसे दबोच कर काबू कर लिया।

GRP थाना इंचार्ज राजेश ने बताया कि जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और 2770 रुपये की नकदी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि वो भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैन में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता है और फिर उन्हें सस्ते दामों पर बाजार में बेच देता है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी शातिर है और पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे और चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके।

अन्य खबरें जानें-

नूंह में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ MLA ने दिया सांकेतिक धरना, प्रशासन को दी एक महीने की मोहलत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *